निज प्रतिनिधि, दिसम्बर 17 -- बिहार के जहानाबाद में एक गर्ल्स स्कूल के हेडमास्टर द्वारा छात्राओं के साथ छेड़खानी का शर्मनाक मामला सामने आया है। घटना शहर के महलचक मोड़ स्थित राजकीयकृत उर्दू कन्या मध्य विद्यालय की है। स्कूल में पढ़ने वालीं कक्षा 6 की छात्राओं ने आरोप लगाया कि हेडमास्टर उनके प्राइवेट पार्ट को टच करते हैं, उन्हें अपने चैंबर में बुलाकर पैर दबवाते और तेल मालिश करवाने की बात कहकर गलत तरीके से छूते हैं। बच्चियों ने जब अपने अभिभावकों को बताया तो उन्होंने बुधवार को स्कूल पहुंचकर विरोध दर्ज किया। हंगामे को देखते हुए प्रधानाध्यापक संजय कुमार स्कूल से भाग छूटा। आरोप है कि हेडमास्टर बीते कई दिनों से स्कूल की छात्राओं के साथ गंदी हरकत कर रहा था। वह घर में किसी को कहने पर बच्चियों को मारने की धमकी दे रहा था। इस आरोप के संबंध में एक छात्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.