हाथरस, मार्च 23 -- शहर के तीन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। अब तरह तरह के वाक्या कापियों में निकल रहे है। इंटरमीडिएट के एक परीक्षार्थी ने अपनी उत्तर पुस्तिका में परीक्षक से पास करने की गुहार लगाते हुए लिखा है कि यदि पास नहीं किया तो पापा बहुत मारेंगे। बागला और अक्रूर इंटर कालेज में हाईस्कूल व सरस्वती इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का कार्य डीएचई की निगरानी में परीक्षकों के स्तर से किया जा रहा है। 18 मार्च से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने व पास कराने के लिए तरह तरह की बातें परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिकाओं में लिखकर परीक्षकों को रिझाने की कोशिश कर रहे है। एक परीक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रसायन विज्ञान की उत्तर पुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.