दुमका, अगस्त 5 -- दुमका, प्रतिनिधि। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर खिजुरिया स्थित गुरुजी आवास में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिबू सोरेन के छोटे पुत्र विधायक बसंत सोरेन मुख्य रूप से मौजूद रहे। मौके पर विधायक बसंत सोरेन के अलावे जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी सहित झामुमो के नेता, कार्यकर्ता, समर्थक एवं आम लोगों ने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलिश्रद्धांजलि सभा में योगदान मौके पर विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन बाबा की कमी स्वाभाविक खलती है। बा...