रांची, मार्च 21 -- रांची, संवाददाता। झारखंड सरकार एक अत्याधुनिक (स्टेट ऑफ आर्ट) मेमोरियल स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है, जो आदिवासी चेतना और "जल, जंगल, जमीन" के ऐतिहासिक संघर्ष की अवधारणा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा। पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि यह मेमोरियल देशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष, त्याग और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक होगा। उन्होंने बताया कि गुरुजी ने आदिवासी और मूलवासी समाज की पहचान, अधिकार और अस्तित्व के लिए जो लड़ाई लड़ी, उसे इस मेमोरियल के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा।मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक स्मारक नहीं, बल्कि झारखंडी अस्मिता और पहचान का जीवंत केंद्र होगा, जहां राज्य के युवा और आने वाली पीढ़ियां अपने इतिहास, संस्कृति और संघर्ष से जुड़ सकेंगी। उन्हों...