गुरुजी आदिवासी समाज की अस्मिता के सबसे सशक्त प्रतीक : झामुमो
रांची, अगस्त 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से पद्म भूषण से सम्मानित स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन किया गया। पार्टी की ओर से कहा गया कि स्मृति शेष दिशोम गुरु केवल एक जननेता नहीं, बल्कि झारखंड समेत देश-दुनिया में आदिवासी समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के सबसे सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने जल, जंगल, जमीन, आदिवासी-मूलवासी अस्मिता और सामाजिक न्याय की लड़ाई को जनआंदोलन का स्वरूप दिया तथा झारखंड राज्य के निर्माण का नेतृत्व कर अपना संपूर्ण जीवन जन-जन के लिए समर्पित कर दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना कर उन्होंने वंचितों, शोषितों, किसानों, मजदूरों और आम जन की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। शिक्षा, सामाजिक जागरुकता, सम्मानजनक जीवन, लोकतांत्रिक अधिकारों और समावेशी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.