आजमगढ़, फरवरी 5 -- आजमगढ़,संवाददाता। जाफरपुर डायट पर परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को निपुण, समग्र शिक्षा, पीएम-श्री और निपुण भारत डिजिटल इनीशिएटिव अभियान के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब, डिजिटल टूल (एमएस वर्ड, एक्सेल, पावर प्वाइंट, स्मार्ट बोर्ड, कोडिंग, एआई बेसिक) और डिजिटल साक्षरता के बारे जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ा सकेंगे। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत परिषदीय और उच्च प्राथमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम, आईसीटी लैब उपलब्ध है। उचित प्रशिक्षण के अभाव में बच्चों को इनका फायदा नहीं होता है। नतीजा, सरकार की डिजिटल इनोवेशन की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। इसके मद्देनजर एससीईआरटी की ओर से बेसिक शिक्षकों को डिजिटल एंबेसडर बनाने की पहल शुरू की गई। नोडल प्रभारी डॉ. ...