हरदोई, मई 16 -- हरदोई। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुमई को आधुनिक स्वरूप दिया गया है। कायाकल्प के तहत हुए अभूतपूर्व कार्यों का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने शिलापट्ट अनावरण के साथ किया। विद्यालय के शिक्षकों ने सेवाभाव के तहत निजी वेतन व साधनों से लगभग चार लाख रुपये एकत्रित किए। इससे दीवारों का रंग-रोगन, आकर्षक पीवीसी पैनलिंग, छत का सुदृढ़ीकरण और खिड़कियों का रखरखाव किया गया। ​ग्रामीण क्षेत्र के निर्धन व मेधावी छात्र अब पूर्णतः वातानुकूलित कक्षों में बैठकर शिक्षा ग्रहण करेंगे। डीआईओएस ने कहा कि सुमई स्कूल ने पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक मानक तय किया है। शिक्षकों द्वारा अपनी गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा बच्चों के भविष्य पर निवेश करना यह दर्शाता है कि गुरु आज भी राष्ट्र निर्माण में सर्वोपरि हैं। प्रशासन को इस ...