सोनभद्र, सितम्बर 5 -- अनपरा,संवाददाता। संत फ्रांसिस स्कूल अनपरा में भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार स्वरूप हस्तनिर्मित बैज व फूल भेंट किए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य फादर जोसफ सगायनाथन और प्रबंधक फादर ग्रेगरी डिसूजा ने दीप प्रज्वलित कर किया | छात्र - छात्राओं ने समूहगान से गुरुजनों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी | इस अवसर पर इंटर हाउस ग्रुप डांस का आयोजन हुआ जिसमें बालक वर्ग में रेड हाउस विजेता और ब्लू हाउस उपविजेता रहा | बालिका वर्ग में येलो हाउस विजेता और रेड हाउस उपविजेता रहा | प्रधानाचार्य ने विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया | सम्बोधन में कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि जी...