रांची, मई 2 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। गुरुचरण सिंह स्मारक समिति ने शुक्रवार को टुटकी दुर्गा मंदिर के समीप गुरुचरण सिंह उर्फ गुराई महतो की 113वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर अतिथियों व स्थानीय लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गुरुचरण सिंह ने दहेज प्रथा उन्मूलन, शिक्षा, कला और खेलकूद के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके आदर्शों पर चलकर समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है। मौके पर जयपाल सिंह, वीणा चौधरी, जितेंद्र बड़ाइक, शर्मिला कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- पंडित रघुनाथ मुर्मू की 121वीं जयंती मनी यह भी पढ़ें- दिशोम जाहेरगाड़ में पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...