गुरुचरण पादुका साहिब में आयोजित हुआ भजन-कीर्तन
आजमगढ़, जून 19 -- निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद में गुरुवार को सुबह पंचम सिख गुरु अर्जुनदेव के शहीदी दिवस पर श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल रहा। इस अवसर पर जत्थेदार सतनाम सिंह की अध्यक्षता में विशेष भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगतों ने सहभागिता कर गुरु महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान रागी जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। वक्ताओं ने गुरु अर्जुनदेव जी के त्याग, बलिदान और मानवता के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- शहीदी दिवस पर राहगीरों को शरबत वितरण गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं ने अरदास कर समाज में प्रेम, भाईचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.