गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर फिर धंसी सड़क, 3 साल में सातवीं बार हुआ ऐसा; एक ही लेन धंसने पर उठे सवाल
गुरुग्राम, नवम्बर 3 -- गुरुग्राम-सोहना रोड सोमवार सुबह सातवीं बार धंस गई। सूचना मिलने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। धंसे हिस्से को बैरिकेडिंग करके सुरक्षित किया। खास बात यह है कि सड़क की यही लेन बार-बार धंस रही है। हालांकि, एनएचएआई ने दावा किया है कि फरवरी माह तक इस दिक्कत का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा। गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर शीशपाल विहार सोसाइटी से सुभाष चौक की तरफ मुख्य सीवर लाइन आ रही है। यह सीवर लाइन करीब 30 साल पहले डाली गई थी। मौजूदा समय में इसकी हालत बदतर अवस्था में है। इस सीवर लाइन में सेक्टर-45 से लेकर सेक्टर-51 तक का सीवर का पानी आता है, जोकि बहरामपुर के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचता है। यह सीवर लाइन सड़क से 22 से 25 फीट नीचे है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-जयपुर और गुरुग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.