गुरुग्राम-सोहना हाईवे को दोबारा धंसने से बचाने की तैयारी
गुड़गांव, जून 17 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम-सोहना हाईवे को धंसने से बचाने की तैयारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शुरू कर दी है। इस हाईवे के नीचे से निकल रही सीवर लाइन की सीआईपीपी पद्धति से मरम्मत की जाएगी। इसमें करीब 58 करोड़ की लागत आएगी। एनएचएआई ने जीएमडीए से अतिशीघ्र इस राशि को जमा करवाने का आग्रह किया है। तीन साल पहले एनएचएआई ने करीब दो हजार करोड़ रुपये की लागत से गुरुग्राम-सोहना हाईवे का निर्माण किया है, जोकि राजीव चौक से शुरू होता है और सोहना तक जाता है। सुभाष चौक के समीप से इस हाईवे के नीचे से एक मुख्य सीवर लाइन निकल रही है। यह सीवर लाइन साउथ सिटी दो में शीशपाल विहार के समीप से आ रही है, जो बहरामपुर के सीवर शोधन संयंत्र तक जा रही सीवर की मुख्य लाइन से मिलती है। करीब छह किमी लंबी यह सीवर लाइन करीब 30 साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.