गुरुग्राम, जुलाई 17 -- गुरुग्राम पुलिस ने शहर में अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है और उन्हें वापस उनके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए ये सभी लोग यहां किराये पर रहते थे और मजदूरी करते थे। पुलिस ने जनता से यह भी अपील की कि वे संदिग्ध लोगों की जानकारी देकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की मदद करें। एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि क्राइम ब्रांच को करीब एक महीने पहले जानकारी मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक भारत में गैर-कानूनी रूप से रह रहे हैं। इनमें से कई लोग गुरुग्राम में अलग-अलग जगहों पर मजदूरी का काम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 13 बांग्लादेशी घुसपैठिये दबोचे, अवैध रूप से भारत में हुए थे दाखिलगैरकानूनी तरीके से आए थे भारत उन्होंने कहा कि इस जानकारी के...