गुरुग्राम, फरवरी 21 -- दिल्ली से सटे एनसीआर के दो शहरों गुरुग्राम और फरीदाबाद में एक बार फिर बुलडोजर वाला ऐक्शन देखने को मिला। गुरुग्राम में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने शुक्रवार को गुरुग्राम-सोहना हाईवे स्थित गांव भोंडसी में अवैध रूप से पनप रही कॉलोनी में बुलडोजर चलाया। ये कॉलोनी करीब तीन एकड़ जमीन पर विकसित हो रही थी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। डीटीपीई अमित मधोलिया के निर्देश पर दोपहर को तोड़फोड़ दस्ता इस गांव में पहुंच गया। बुलडोजर के पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया। तोड़फोड़ दस्ते ने मौके पर कार्यरत मजदूरों को भगा दिया। इसके बाद बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो गई। 28 मकानों के निर्माण के लिए डीपीसी और चारदीवारी कर दी गई थी। एक मकान का निर्माण किया जा रहा था। बुलडोजर ने सभी को मलबे में मिला दिया। इसके ...