गुड़गांव, अप्रैल 5 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर सिटी गुरुग्राम से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) तक हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत देने वाली खबर है। जल्द ही गुरुग्राम से नोएडा एयरपोर्ट के बीच हरियाणा रोडवेज की बसें फर्राटा भरती हुई नजर आएंगी। इस नई बस सेवा के शुरू होने से हवाई यात्रा करने वाले लोगों को नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचने में काफी आसानी होगी और उनके समय व पैसे दोनों की भारी बचत होगी। गौरतलब है कि मौजूदा समय में मिलेनियम सिटी गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के बीच हरियाणा रोडवेज की कोई भी सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में लोगों को दिल्ली मेट्रो में धक्के खाने पड़ते हैं या फिर कैब और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जो आम आदमी की जेब पर काफी भारी पड़ता है। यात्रियों की इसी बड़ी परेशानी को दूर करने और न...