गुरुगाम, अगस्त 14 -- गुरुग्राम शहर की पांच कॉलोनियों में 688 मकानों को सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने कारण बताओ नोटिस दे दिया है। एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। डीटीपीई कार्यालय ने सर्वे में पाया है कि सुशांत लोक एक के ए, बी और सी ब्लॉक में 100 मकान, आरडी सिटी में 15 मकान, ग्रीनवुड सिटी में 17, साउथ सिटी में 30 मकानों में गेस्ट हाउस, पीजी, ब्यूटी पार्लर, जिम, प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय आदि का संचालन किया जा रहा है। वहीं, सुशांत लोक एक के ए ब्लॉक में 86, बी ब्लॉक में 149, आरडी सिटी में 71, साउथ सिटी एक में 46, ग्रीनवुड सिटी मे 29, विपुल वर्ल्ड में 145 मकानों में कब्जा प्रमाण पत्र और बिल्डिंग प्लान का उल्लंघन हुआ है। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में जलभराव वाले ...