गुरुग्राम, सितम्बर 28 -- गुरुग्राम नगर निगम में बीते दिनों हुई सदन की बैठक में पार्षदों और विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर लंबी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से शहर की पांच प्रमुख सड़कों, चौराहों और मार्गों के नामकरण को हरी झंडी दे दी गई है। इन बदलावों से शहर के विभिन्न इलाकों को एक नई पहचान मिलेगी। बता दें कि 11 सितंबर को नगर निगम की सामान्य सदन की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सड़कों और चौराहों के नामकरण को लेकर मुद्दा उठाया गया था। बैठक में सड़कों और चौराहों के नामकरण को लेकर प्रस्ताव हुए थे, लेकिन उन मुद्दों पर मेयर ने शुक्रवार को मुहर लगाई है। हालांकि सदन की बैठक में इस मुद्दे को पार्षदों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया था। गौशाला मैदान के सामने दिल्ली रोड पर स्थित त्रिकोणा क्षेत्र का नामकरण 'आदिपुरुष महाराजा श्री अजमीढ़ जी' क...