गुरुग्राम रैपिड मेट्रो सालाना घाटे से निकली बाहर, 1 साल में इतने बढ़ गए यात्री; कहां से कितनी कमाई
गुरुग्राम, मार्च 17 -- मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में रैपिड मेट्रो का सफर अब यात्रियों को पसंद आने लगा है। गत वर्ष फरवरी में यात्रियों की संख्या करीब 13.85 लाख प्रतिमाह थी, जो इस साल फरवरी में बढ़कर 15.22 लाख हो गई है। यात्रियों की संख्या बढ़ने और विज्ञापन से आय अधिक होने से रैपिड मेट्रो अब सालाना घाटे से बाहर निकल गई है। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचएमआरटीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अप्रैल, 2024 से लेकर 28 फरवरी, 2025 तक रैपिड मेट्रो में करीब एक करोड़ 53 लाख यात्रियों ने सफर किया है। एक अप्रैल, 2025 से लेकर 28 फरवरी, 2026 तक यात्रियों की संख्या में करीब 21 लाख का इजाफा हुआ है। इस समयावधि में एक करोड़ 74 लाख यात्रियों ने रैपिड मेट्रो में सफर किया है। रिपोर्ट में यह भी साफ हुआ कि रैपिड मेट्रो का संचालन अब घाटे से बाहर निकल गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.