गुरुग्राम, मार्च 11 -- गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को मेट्रो रूट से जोड़ने के लिए तीन विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) बोर्ड की बुधवार को होने वाली बैठक में इन विकल्पों को रखा जाएगा। इनके फायदे और नुकसान के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद एक विकल्प पर फैसला लिया जाएगा। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की तरफ से ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को मंजूरी देने के दौरान यह कहा गया था कि रेलवे स्टेशन को मेट्रो रूट से जोड़ने की संभावनाओं को तलाशा जाए। इसके बाद जीएमआरएल की बैठक में तय हुआ था कि ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के सेक्टर-पांच चौक से रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए अलग से डीपीआर तैयार की जाए। यह भी पढ़ें- ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के लिए वर्ल्ड बैंक से मांगा कर्ज, GMRL ने भेजा प्रस्तावजीएमआरएल ने वर्ल्ड बैंक से मांगा...