गुड़गांव, मई 15 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। नई शिक्षा नीति के अनुरूप छात्रों को रोजगारपरक और बहु-विषयक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 14 नए पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है।विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि नए पाठ्यक्रमों के जरिए छात्रों को उद्योगों की जरूरत के अनुसार कौशल आधारित शिक्षा दी जाएगी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए नए कोर्स तैयार किए गए हैं। इनमें प्रबंधन, मनोविज्ञान, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, शिक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे विषय शामिल हैं। नए सत्र से कार्यकारी व्यवसाय प्रशासन स्नातकोत्तर, उद्योग समेकित प्रबंधन अध्ययन स्नातक (यात्रा एवं पर्यटन), जीवन विज्ञान समेकित स्ना...