गुरुग्राम, मार्च 9 -- द्वारका एक्सप्रेसवे को गुरुग्राम-सोहना हाईवे से जोड़ने के लिए गुरुग्राम में एसपीआर (सदर्न पेरिफेरल रोड) पर एलिवेटेड रोड बनाने के लिए टेंडर करने प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने 754 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। इसके आवंटन के 30 महीने के अंदर यह एलिवेटेड रोड बनकर तैयार हो जाएगा। इस एलिवेटेड रोड की लंबाई करीब 4.2 किलोमीटर होगी। दोनों तरफ चार-चार लेन का रोड तैयार किया जाएगा। 22 अप्रैल को टेंडर खोला जाएगा। इस एलिवेटेड रोड के बनने के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे आवागमन आसान हो जाएगा। मौजूदा समय में वाहन चालक को द्वारका एक्सप्रेसवे से एसपीआर के माध्यम से गुरुग्राम-सोहना हाईवे की सर्विस रोड से होते हुए भोंडसी के पास गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर चढ़ना होता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.