गुरुग्राम में BPL और EWS फ्लैट योजना रद्द करने पर रोक, HC ने यथास्थिति रखने के दिए आदेश
गुरुग्राम, मई 31 -- पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुग्राम में बीपीएल और ईडब्ल्यूएस फ्लैट योजना को रद्द करने पर सख्त रुख अपनाते हुए फिलहाल रोक लगा दी है। हाईकार्ट ने चंद किशोर बनाम हरियाणा राज्य व अन्य की सुनवाई करते हुए निर्देश दिया है कि गुरुग्राम में बीपीएल-ईडब्ल्यूएस आवास योजना के अंतर्गत फ्लैटों के आवंटन व कब्जे की स्थिति अगली सुनवाई 06 जुलाई 2026 तक यथास्थिति बनी रहे। याचिकाकर्ता चंद किशोर, सुनीता, रेखा और विनोद कुमार गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी के लाभार्थी हैं। इन लोगों ने एस्टेट मैनेजर हाउसिंग बोर्ड हरियाणा गुरुग्राम द्वारा जारी 28 जुलाई 2025 के निरस्तीकरण पत्र को चुनौती दी थी। याचिकाकर्ताओं ने बताया कि अधिक ब्याज दरों पर उधार लेकर राशि जमा करने के बावजूद 03 फरवरी 2010 की नीति (17 मई 2018 के संशोधन सहित) के अंतर्गत आवंटित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.