गुरुग्राम, मई 18 -- द्वारका एक्सप्रेसवे से सटे गुरुग्राम के सात सेक्टरों से आईएमटी मानेसर आना-जाना सुगम हो जाएगा। इन सेक्टरों की करीब पांच किमी लंबी मुख्य सड़क के दोनों तरफ सर्विस रोड बनाई जाएगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सर्विस रोड निर्माण की मांग को लेकर एक कंपनी को डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी दी है। द्वारका एक्सप्रेसवे के सेक्टर-84 स्थित ऐलान मॉल से आईएमटी मानेसर तक की मुख्य सड़क के सामानांतर एक और सड़क निकलती है। यह सड़क सात सेक्टरों को विभाजित करती है। इनमें सेक्टर-84-84, 82-85, 81-86 और सेक्टर-87 की बाहरी सड़क शामिल है। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में पानी का कनेक्शन लेना हुआ अब बेहद आसान, बस इन 3 चीजों की होगी जरूरत मौजूदा समय में इस सड़क का निर्माण तो जीएमडीए ने करवाया हुआ है, लेकिन इसके साथ सर्विस रोड नहीं बनी ...