गुरुग्राम, फरवरी 17 -- गुरुग्राम-पटौदी रोड पर स्थित उमंग भारद्वाज चौक को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित हीरो होंडा चौक से जोड़ रही सड़क को एलिवेटेड बनाने की योजना पर काम तेज कर दिया गया है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) से इसके डिजाइन को साझा किया है। जीएमआरएल से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलने के बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए हरियाणा सरकार के पास भेजा जाएगा। उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने जीएमडीए अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं कि हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक एलिवेटिड रोड का निर्माण किया जाए। इस आदेश के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने नया डिजाइन तैयार करके जीएमडीए को सौंपा है। इसके मुताबिक, इस रोड के निर्माण पर 182 करोड़ रुपये की लागत आएगी। तीन किलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.