गुरुग्राम, मार्च 19 -- गुरुग्राम शहर में पेयजल की बर्बादी और इसके अवैध व्यावसायिक उपयोग पर लगाम कसने के लिए नगर निगम ने करीब तीन लाख अवैध कनेक्शनों को काटने के लिए अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत सूरत नगर में 58 अवैध कनेक्शनों को काटने से की गई। इसके बाद मंगलवार को बसई क्षेत्र में अवैध कनेक्शनों को काटने का अभियान चलाया गया। निगम द्वारा विशेष रूप से उन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को रडार पर लिया गया है, जो बिना किसी खौफ के पीने के पानी का धड़ल्ले से व्यवसायिक इस्तेमाल कर रहे हैं। बता दें कि नगर निगम गुरुग्राम में वर्तमान 7 लाख 15 हजार प्रॉपर्टी आईडी पंजीकृत हैं। जबकि शहर में 1 लाख 94 हजार लोगों ने ही निगम से पानी के वैध कनेक्शन निगम से लिए हुए हैं। इनमें से 80 हजार लोगों ने ही अपनी प्रॉपर्टी आईडी से पानी के बिलों को जोड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.