गुरुग्राम, मार्च 26 -- गुरुग्राम में नगर और ग्राम नियोजन विभाग ने बुलडोजर कार्रवाई की। विभाग ने 2 गांवों में अवैध रूप से पनप रही तीन कॉलोनी में तोड़फोड़ की। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। जमीन मालिकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनसे तोड़फोड़ का खर्च भी वसूला जाएगा। गुरुग्राम में नगर और ग्राम नियोजन विभाग ने बुधवार को गांव सिधरावली और बोहड़ाकलां में अवैध रूप से पनप रही तीन कॉलोनी में बुलडोजर चलाया। पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़फोड़ हुई। डीटीपीई अमित मधोलिया के निर्देश पर तोड़फोड़ दस्ता बुधवार सुबह गांव बोहड़ाकलां में पहुंच गया। थाना बिलासपुर से पुलिस बल तोड़फोड़ दस्ते के साथ मौजूद था।ढाई एकड़ में अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी बोहड़ाकलां में करीब ढाई एकड़ में अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। सात मकानों के निर्माण को लेकर डीपीसी और चारदीवारी खड़...