गुरुग्राम में 23 जगहों पर ही बेच सकेंगे ग्रीन पटाखे, देखें लिस्ट में कौन-कौन सी जगह तय
गुरुग्राम, नवम्बर 6 -- दीपावली के अवसर पर गुरुग्राम जिले में ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए कुल 23 स्थान निर्धारित किए गए हैं। इन स्थानों पर केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानदारों को 6 नवंबर तक ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति होगी। निर्धारित बिक्री स्थलों के अलावा अन्य किसी स्थान पर पटाखों की बिक्री नहीं की जा सकेगी। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि लोग 7 और 8 नवंबर को केवल ग्रीन पटाखे ही जलाए जा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित समय सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक का समय तय किया गया है। पटाखों की बिक्री केवल प्रशासन की ओर से चिन्हित स्थानों पर लाइसेंस धारकों द्वारा किया जाएगा। दुकानों पर ग्रीन पटाखों की सील पैकिंग और क्यूआर कोड की जांच के लिए विशेष पुलिस पेट्रोलिंग टीमें तैनात रहेंगी। बेरियम युक्त और अन्य प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री व उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.