गुरुग्राम में 2.6 करोड़ रुपये के साइबर-फ्रॉड का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
पीटीआई, जुलाई 20 -- गुरुग्राम पुलिस ने 2.65 करोड़ रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी के मामले का खुलासा करते हुए दुबई स्थित साइबर फ्रॉड सिंडिकेट से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी कंपनियां बनाकर बैंक खाते खुलवाते थे और इन्हीं खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर भेजते थे। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी ने दुबई के गिरोह को 200 से अधिक बैंक खाते उपलब्ध कराए थे। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित को व्हाट्सएप पर प्रतिष्ठित निवेश कंपनियों के नाम से बनाए गए फर्जी ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद उसे एक फर्जी निवेश ऐप के जरिए मोटे मुनाफे का लालच दिया गया। झांसे में आकर उसने कुल 2.65 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब उसने निवेश की रकम और मुनाफा निकालने की कोशिश की तो उससे और पैसे जमा करने को कहा गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.