गुरुग्राम में 13 बांग्लादेशी गिरफ्तार, एजेंट की मदद से अवैध रूप से भारत में हुए थे दाखिल
गुरुग्राम, जून 16 -- गुरुग्राम पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। इन सभी को अब कानूनी प्रक्रिया के तहत वापस उनके देश (डिपोर्ट) किया जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गुरुग्राम पुलिस अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने इन 13 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। ये सभी बिना विजा के अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे और यहां गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों से रह रहे थे। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-39 को शहर में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस उपायुक्त (अपराध) हितेश यादव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर जाकर जांच की गई। पुलिस टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.