गुरुग्राम में 100 दुकानों पर चले बुलडोजर, 16 KM लंबी सड़कें कराईं अतिक्रमणमुक्त
गुरुग्राम, अगस्त 25 -- गुरुग्राम में जीएमडीए ने सोमवार सुबह करीब 100 अस्थायी दुकानों पर विरोध के बीच बुलडोजर चलाया। इस दौरान कई रेहड़ियां भी तोड़ी गईं और करीब 16 किलोमीटर लंबी सड़कों को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। डीटीपी आरएस बाठ के नेतृत्व में यह तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।गुरुग्राम की कई सड़कों पर गरजे बुलडोजर जीएमडीए के डीटीपीई आरएस बाठ के नेतृत्व में सेक्टर-17-18, सनाथ रोड, सेक्टर-30, 31, 32, 38, 39, 40 व 41, सेक्टर-60 से 67 के अलावा गुरुग्राम-सोहना रोड पर बुलडोजर चलाए गए। सेक्टर-17-18 में करीब दो किलोमीटर रोड की जमीन और आसपास के सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। 10 स्थायी शेड, अवैध खोखे तथा अन्य अतिक्रमणकारी ढांचों को हटाया गया। सनाथ रोड पर करीब दो किलोमीटर सड़क मार्ग पर कार्रवाई की गई। सड़क और रोड की जमीन पर खड़े अवैध रेहड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.