गुरुग्राम, जनवरी 28 -- साइबर सिटी गुरुग्राम में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब शहर के 10 से ज्यादा बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। इस धमकी के बाद स्कूल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए बच्चों को परिसरों से सुरक्षित बाहर निकाला और सघन सर्च अभियान शुरू किया।सुबह-सुबह ई-मेल से मिली चेतावनी जानकारी के अनुसार, स्कूल प्रबंधन को यह धमकी भरे ई-मेल सुबह उस समय मिले जब छात्र स्कूल पहुंचने ही वाले थे। जैसे ही प्रशासन को इसकी सूचना दी गई, पुलिस और SDRF की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। कई स्कूलों में बसें पहुंच चुकी थीं, जिन्हें तुरंत वापस भेजा गया। जिन स्कूलों में बच्चे परिसर के अंदर दाखिल हो चुके थे, उन्हें सुरक्षा घेरे में बाहर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.