गुरुग्राम, जुलाई 29 -- गुरुग्राम में सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (बर्ड सेंचुरी) के आसपास ईको-सेंसिटिव और प्रतिबंधित दायरे में किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ वन्यजीव विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है। विभाग ने ईको-सेंसिटिव जोन में अवैध रूप से बने ढांचों, फार्म हाउसों और अन्य निर्माणों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। अगले माह के अंत तक इन अवैध निर्माणों पर तोड़फोड़ की बड़ी कार्रवाई की जाने की योजना विभाग ने बनाई है।150 से अधिक लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी विभाग द्वारा अब तक नियम उल्लंघन करने वाले 150 से अधिक अवैध निर्माणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं, और अन्य को भी जल्द नोटिस भेजने की प्रक्रिया लगातार जारी है। वन्यजीव विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अगले सप्ताह इस संबंध में गठित विशेष समिति की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है...