गुरुग्राम, जुलाई 3 -- गुरुग्राम में एक शादीशुदा युवक ने मामूली कहासुनी के बाद 23 वर्षीय प्रेमिका को जिंदा जलाकर मार डाला। मृतक युवती के परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट से आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गुरुग्राम पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति को कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को जिंदा जलाकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना दोनों के बीच विवाद के बाद उस समय हुई, जब महिला को पता चला कि वह व्यक्ति पहले से शादीशुदा है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में पत्नी ने दुपट्टे से गला घोंटकर की पति की हत्या, पुलिस को बताई ये वजहबसई गांव की रहने वाली थी 23 वर्षीय दिव्या कटारिया पुलिस ने बताया कि आरोपी 35 वर्षीय सुनील कुमार उर्फ नोनी हरियाणा ...