गुरुग्राम, फरवरी 28 -- गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो होंडा चौक से लेकर रामपुरा तक फ्लाईओवर बनाने की तैयारी की जा रही है। करीब 10 किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से बनाया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इसके बनने के बाद गुरुग्राम शहर में यातायात सुगम हो जाएगा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो होंडा चौक से लेकर रामपुरा फ्लाईओवर तक वाहनों की संख्या अधिक है। इस वजह से सुबह और शाम के समय यहां वाहनों की गति धीमी हो जाती है। मॉनसून में गांव नरसिंहपुर के पास इस हाईवे की सर्विस रोड पर जलभराव होने के बाद तो समस्या और बढ़ जाती है। करीब 10 किमी लंबी इस दूरी को तय करने में आधे घंटे से अधिक का समय लग जाता है। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में यहां एलिवेटेड रोड के ऊपर से दौड़ेगी मेट्रो, GMRL का नया प्रस्ताव जीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.