गुरुग्राम, मार्च 30 -- गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक एलिवेटेड रोड के निर्माण की परियोजना अब रफ्तार पकड़ेगी। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने एलिवेटेड रोड के ऊपर मेट्रो संचालन से इनकार कर दिया है। एलिवेटेड रोड परियोजना को अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। मंजूरी के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। जनवरी माह में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने जीएमडीए अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें निर्देश दिए थे कि हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक रोड को एलिवेटेड बनाया जाएगा। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा के निर्देश पर एनएचएआई ने 182 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर दिया था। इसके बाद जीएमडीए ने जीएमआरएल को एलिवेटिड रोड के निर्माण की योजना भेजकर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा था। यह भी पढ़ें- हीरो होंडा चौक से से...