गौरव चौधरी, अप्रैल 9 -- गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में चल रहा कर्मचारियों का आंदोलन गुरुवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया। काम पर वापस लौटने की चेतावनी के बावजूद प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को जब पुलिस ने खदेड़ने की कोशिश की तो स्थिति बेकाबू हो गई। पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग और लाठीचार्ज में करीब 20 कर्मचारी घायल हुए हैं। इनमें से एक कर्मचारी के सिर पर गंभीर चोट आई है।अल्टीमेटम मानने से इनकार यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पिछले कई दिनों से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने प्रशासन के काम पर लौटने के अल्टीमेटम को मानने से इनकार कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस ने जब धरना स्थल खाली कराने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की सड़कों पर अब इलेक्ट्रिक रफ्तार; दौड़ेंगी 100 ई-बसें, डिपो तैयारएक कर्मचारी की ह...