गुरुग्राम में सोहना रोड को जाम फ्री करने का प्लान तैयार, सुभाष चौक के पास होंगे ये काम
गुरुग्राम, मई 17 -- गुरुग्राम की सबसे व्यस्त सड़कों में शुमार सोहना रोड को जाम मुक्त करने की कवायद तेज हो गई है। एनएचएआई और जीएमडीए ने इसके लिए योजना तैयार की है। इस योजना के तहत सुभाष चौक के पास सर्विस रोड चौड़ी की जाएगी। सोहना एलिवेटेड रोड पर बने सुभाष चौक अंडरपास के पास व्यस्त समय में समस्या गंभीर हो जाती है। सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे और शाम को 5:30 बजे से रात 8:30 बजे के बीच रोजाना वाहन चालकों को भीषण जाम में फंसना पड़ता है। दिल्ली से जयपुर और पुराना गुरुग्राम से सोहना या बादशाहपुर की तरफ जाने वाले लोग रोजाना कई किलोमीटर लंबे ट्रैफिक जाम में फंसते हैं। इस जाम के कारण हर गाड़ी औसतन 20 से 35 मिनट अतिरिक्त समय लेती है, जिससे रोजाना हजारों लीटर पेट्रोल-डीजल की भी बर्बादी हो रही है। इस समस्या को खत्म करने के लिए एनएचएआई अगले कुछ दिनों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.