गुरुग्राम, अगस्त 24 -- ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण की परियोजना (साइबर सिटी रूट) के टेंडर को मंजूरी के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने हरियाणा सरकार को भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जीएमआरएल ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के निर्माण को तीन चरणों में बांटा है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर-नौ तक मेट्रो का निर्माण होना है। इसमें द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-101 का स्पर भी तैयार किया जाना है। दूसरे चरण में सेक्टर-नौ से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो का निर्माण किया जाना है। 30.7 किमी लंबी इस मेट्रो परियोजना के तहत 28 एलिवेटेड स्टेशन का निर्माण होना है। तीसरे चरण में सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो का निर्माण होना है। इसके निर्माण पर करीब 1409 करोड़ रुपय...