गुरुग्राम, अप्रैल 15 -- गुरुग्राम में सीवर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है, जहां जहरीली गैस की चपेट में आने से दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर झिरका नगरपालिका के सफाईकर्मी एनएच-248ए स्थित अंबेडकर चौक के पास सीवर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान एक सफाईकर्मी काफी देर तक बाहर नहीं आया। जब वह बाहर नहीं निकला, तो दूसरा कर्मचारी उसे देखने के लिए सीवर में उतरा, लेकिन वह भी वापस नहीं लौटा। इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तीसरे व्यक्ति को नीचे भेजा। तीसरा कर्मचारी जैसे ही अंदर गया, उसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया और ऊपर मौजूद लोगों को सतर्क किया। इससे अंदाजा लगाया गया कि सीवर के अंदर जहरीली गैस फैली हुई है।घटना क...