गुरुग्राम, मई 11 -- हरियाणा पुलिस ने गुरुग्राम में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए आज एक मुठभेड़ में बदमाश को मार गिराया है। यह एनकाउंटर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर स्थित गांव बंधवाड़ी के पास हुआ। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है।कौन था मारा गया बदमाश? इस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान गुरुशेर के रूप में हुई है। वहीं, उसका दूसरा साथी घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कैसे शुरू हुई मुठभेड़? पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस इन दोनों आरोपियों को हथियार की बरामदगी के लिए बंधवाड़ी के पहाड़ी इलाके में ले गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और वहां से भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा और आरोपियों को रोकने के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिस...