गुरुग्राम, अप्रैल 13 -- गुरुग्राम की देवीलाल कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां 13 वर्षीय छात्रा की अपनी मां की साड़ी से बने झूले में गर्दन फंसने के कारण मौत हो गई। रविवार शाम को बच्ची अपनी दो छोटी बहनों के साथ खेल रही थी और उसने बरामदे की ग्रिल पर साड़ी बांधकर झूला बनाया था। झूलते समय अचानक साड़ी का फंदा उसके गले में कस गया, जिससे उसका दम घुट गया। बहनों के शोर मचाने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिहार के सीतामढ़ी का यह परिवार इस हादसे से गहरे सदमे में है।बेहोशी की हालत में पहुंची अस्पताल, डॉक्टरों ने घोषित किया मृत पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-नौ के समीप लगती देवीलाल कॉलोनी के एक घर में मां की साड़ी से झूला बनाकर झूल रही 13 वर्षीय छात्रा रानी कुमारी की गर्दन उसमें फंस गई। उसे देखकर छोटी...