गुरुग्राम, मार्च 19 -- मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गुरुग्राम में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कोटे से 2709 फ्लैट्स दिए जाएंगे। योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को 200 वर्ग फुट का एक फ्लैट मुहैया करवाया जाएगा जिसकी अधिकतम कीमत 1.5 लाख रुपये है। ये फ्लैट 'टाउन एंड कंट्री प्लानिंग' विभाग (DTCP) से लाइसेंस प्राप्त ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में स्थित हैं। इन फ्लैट्स को एमार, एम3एम, डीएलएफ, वाटिका, आयरियो, शोभा और गोदरेज जैसे प्राइवेट बिल्डरों ने बनाया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने गुरुग्राम यूनिवर्सिटी कैंपस में आरक्षित फ्लैटों के आवंटन की ड्रॉ प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। ड्रॉ की प्रक्रिया जिला नोडल अधिकारी और अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट, अतिरिक्त निदेशक (डिपार्टमेंट ऑफ हाउसिंग फॉर ऑल) रुचि सिंह बेदी और अन्य अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.