गुरुग्राम में सरेआम गुंडागर्दी; रोड रेज में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, बदसलूकी और तोड़फोड़
गुरुग्राम, जून 10 -- गुरुग्राम में रोड रेज की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक महिला डॉक्टर और उनके पति के साथ बीच सड़क पर दो कार सवारों ने बदसलूकी की। आरोपियों ने उनकी गाड़ी का विंडशील्ड तोड़ा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के बाद मालिबू टाउन निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, डॉक्टर के वकील का आरोप है कि पुलिस ने ठीक से जांच किए बिना आरोपी को दो घंटे में ही जमानत दे दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपों की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 4 बजे हुई जब सोहना की महिला डॉक्टर किसी काम से साउथ सिटी-II इलाके में गई थीं। जब वह और उनके पति शिशपाल विहार के पास से गुजर रहे थे तो दिल्ली नंबर वाली गाड़ी में सवार दो युवकों ने कथित तौर पर उनकी कार का रास्ता रोक लिया। गाड़ी रुकते ही द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.