गुरुग्राम, सितम्बर 27 -- मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के गांव सरहौल और सिकंदरपुर के दिन जल्द ही बदलने वाले हैं। नगर निगम की तरफ से इन दोनों गांव का पूरा बुनियादी ढांचा बदलने की योजना तैयार की गई है। इसमें सीवर लाइन, पानी की लाइन, बरसाती नाले और सड़कों का निर्माण शामिल है। निगम ने इसके लिए करीब 14 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। गुरुग्राम नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि अगले माह के अंत तक दोनों गांव में धरातल पर काम शुरू करवा दिया जाएगा। बता दें कि इन दोनों गांवों में पिछले दो दशक यानी बीस साल से पुराना बुनियादी ढांचा चल रहा था। समय के साथ आबादी बढ़ने के कारण यहां सीवर जाम होने की समस्या आम हो गई है। स्थिति यह है कि जरा सी बारिश होने पर भी गांव की गलियों और सड़कों पर गंदा पानी भर जाता था, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता था। स्थ...