गुरुग्राम, अप्रैल 10 -- हरियाणा के गुरुग्राम में एक सरकारी स्कूल के स्टाफ के होश उस समय उड़ गए जब उन्होंने क्लासरूम में खून से सनी एक लाश देखी। फर्श पर काफी खून फैला हुआ था। राजकीय माध्यमिक विद्यालय हेलीमंडी में शुक्रवार सुबह जब टीचर्स और स्टाफ स्कूल पहुंचे तो एक क्लासरूम के फर्श पर एक युवक का शव पड़ा देखा। शव देखकर टीचर्स घबरा गए। थोड़ी देर के लिए स्कूल में अफरातफरी मच गई। तुरंत शिक्षा विभाग और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।सिर पर किसी भारी चीज से वार स्कूल में लाश मिलने की सूचना मिलते ही स्कूल के बाहर भीड़ लग गई। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया और घटनास्थल से जुड़े एरिया को सील कर दिया। फर्श पर काफी खून फैला हुआ था। युवक के सिर पर किसी भारी चीज से मार कर उसकी हत्या की गई थी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.