गुड़गांव, मार्च 10 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। खाड़ी देशों (ईरान-इराक) में छिड़े युद्ध और वैश्विक अस्थिरता का सीधा असर अब साइबर सिटी की सड़कों पर दिखने लगा है। गुरुग्राम में नगर निगम के करीब 60 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण प्रोजेक्ट्स पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सड़क बनाने में इस्तेमाल होने वाले लाइट डीजल ऑयल (एलडीओ) और तारकोल (बिटुमैन) की कीमतों में अचानक आई 20 से 40 फीसदी की तेजी ने ठेकेदारों की कमर तोड़ दी है। सड़क निर्माण की प्रक्रिया में हॉट मिक्स प्लांट चलाने के लिए एलडीइो सबसे महत्वपूर्ण ईंधन है। यह तारकोल और बजरी को 150 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर गर्म करने के काम आता है। महज 15 दिन पहले तक जो एलडीओ ठेकेदारों को 38 से 42 रुपये प्रति किलो मिल रहा था, उसकी कीमत अब 70 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है। चौंकाने वाली बात यह है...