गुरुग्राम में संवरेंगी 100 से ज्यादा सड़कों की सूरत, धूल मुक्त करने को CRRI और SPA तैयार करेंगे डिजाइन
गुरुग्राम, जून 1 -- गुरुग्राम और मानेसर की 100 से ज्यादा 12 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों को धूलमुक्त किया जाएगा। केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) की तरफ से इन सड़कों का डिजाइन तैयार किया जाएगा। बीते साल 26 दिसंबर को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने गुरुग्राम की 125 सड़कों का निरीक्षण किया था। इनमें से 34 सड़कों पर अत्याधिक धूल, 58 सड़कों पर मध्यम धूल और 29 सड़कों पर कम धूल उड़ती मिली थी। सिर्फ चार सड़क ऐसी थी, जिसके ऊपर धूल नहीं उड़ रही थी। सीएक्यूएम की रिपोर्ट के आधार पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने बढ़ते प्रदूषणस्तर के मद्देनजर एनसीआर में शामिल हरियाणा के सात शहरों की सड़कों को धूलमुक्त करने के आदेश जारी किए थे। इनमें गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, करनाल, रोहतक, सोनीपत और पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.