गुड़गांव, मार्च 11 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की सफाई व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने और इसमें जनता की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने एक अनूठी पहल की है। निगम द्वारा अब मासिक स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता शुरू की जा रही है। इस प्रतियोगिता के तहत शहर के सभी वार्डों के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा कराई जाएगी, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों को हर महीने सम्मानित किया जाएगा। नगर निगम ने वार्डों की रैंकिंग तय करने के लिए 100 अंकों का एक विस्तृत पैमाना तैयार किया है। अतिरिक्त निगम आयुक्त रविन्द्र यादव की अध्यक्षता में बनी एक विशेष समिति विभिन्न मानकों पर वार्डों को नंबर देगी। मानकों में घरों से कचरा संग्रहण (100 फीसदी कलेक्शन) और स्रोत पर ही कचरे का पृथक्करण (सूखा-गीला कचरा अलग करना), संकरी गलियों, पार्कों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.