गुरुग्राम, मार्च 20 -- गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली 23 वर्षीय नर्स की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के परिवार ने उसके पति पर जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को सेक्टर-10ए थाने में दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गढ़ी हरसरू निवासी काजल गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में नर्स थी। वहीं पर उसकी मुलाकात मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर बेला गांव निवासी अरुण शर्मा से हुई। वह उसी अस्पताल में एक्स-रे विभाग में काम करता था। दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और करीब चार महीने पहले दोनों ने लव मैरिज कर ली थी। शादी के बाद वे बसई इलाके में किराये पर रहते थे। अरुण ने फिलहाल नौकरी छोड़ रखी थी और वह नशे का आदि बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लात घूंसे मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.