गौरव चौधरी, फरवरी 23 -- गुरुग्राम में रोडरेज की एक खौफनाक घटना में शराब के नशे में धुत 5 युवकों ने एक रिटायर कर्नल पर जानलेवा हमला कर दिया। 21 फरवरी को वाटिका चौक के पास कर्नल की कार युवकों की गाड़ी से हल्की सी छू गई थी जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें स्टील की बोतल और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा और जबरन 20 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। जब सोशल मीडिया पर मामला उठा तब पुलिस हरकत में आई।5 आरोपी आरेस्ट घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद पीड़ित के दोस्त ने एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की। इस पोस्ट के बाद गुरुग्राम पुलिस हरकत में आई और निजी अस्पताल में भर्ती सेवानिवृत कर्नल से बयान लेने के बाद सोमवार को सेक्टर-50 थाने में बीएनएस के तहत मामला दर्ज करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.